बैंकों की तरह LIC में 21500 करोड़ लावारिस पड़े, आपका पैसा है? इस तरह वापस पाइए

Mahat Kuri

RBI ने हाल ही में एक नया ऐलान किया है। दर असल हमारे देश के लगभग 12 सरकारी बैंकों में कुल मिला कर के 35,000 करोड़ लावारिस पड़े हुए हैं। तो हमारी सरकार अब इन पैसों के असली हकदार की पहचान करना चाहती है। और इसी वजह से उन्होंने एक नया सेंट्रलाइज्ड पोर्टल बनाने का ऐल कर दिया है। और आरबीआई के इस निर्णय के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम ने भी एक बहुत बड़ी जानकारी दी है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके पास लगभग 21,500 करोड़ रूपए मौजूद हैं। और इन पैसों का कोई भी दावेदार मौजूद नहीं है। तो यदि आप इस सोच में है कि आपका पैसा एलआईसी में था, पर वो आपको मिला नही तो ये आपका मौका। दर असल इन पैसों में से कुछ पैसे आपके हो सकते हैं। तो अगर आप इस बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको कुछ चीजों का पालन करना होगा।

जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका किसी पॉलिसी का अमाउंट अनक्लेम तो इस पैसे में मौजूद नहीं है। पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ये अनक्लेम अमाउंट होता क्या है?? अगर नहीं तो आइए जानते हैं। असल में कई बार कई निवेशक बैंक समेत एलआईसी की अलग अलग स्कीम में इन्वेस्ट कर देते हैं। पर कभी कभी ऐसा होता है कि कुछ वजहों से वो इन को बीच में ही बंद कर देते हैं। या फिर कई बार ऐसा भी होता है कि वो मैच्योरिटी पर अपना पैसा ही निकालना भूल जाते हैं।

तो ऐसे में वो पैसा अनक्लेम्ड अमाउंट हो जाता है। और इस पैसे को कंपनी अपने पास सुरक्षित रख लेती है। तो अगर आपको इस unclaimed amount के बारे में जानकारी चाहिए तो ये करें।

सबसे पहले आपको एलआईसी की साइट पर जाना होगा। और उसके बाद आपको एक लिंक https://licindia.in/Bottom- Links/Unclaimed Policy – Dues पर क्लिक करना होगा। इस लिंक को खोलते ही आपको पॉलिसी नंबर, पॉलिसी धारक का नाम, जन्म तिथि और पैन कार्ड की डिटेल अनिवार्य रूप से डाल देना पड़ेगी। इस सब के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको पॉलिसी से संबंधित अनक्लेम अमाउंट की जानकारी दे दी जाएगी।