Latest NewsTrending

भयानक वित्तीय स्थिति! पाकिस्तान में एक डॉलर की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

पाकिस्तान (Pakistan) इन दिनों किन हालातों से गुजर रहा है ये तो हमें बताने की जरूरत नहीं है।उनके देश की अर्थ व्यवस्था उनके लिए चिंता का एक बड़ा कारण बनी हुई है। वहां के हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों के पास वर्तमान में खाने तक के पैसे नहीं है। वहां आटे तक के दाम आसमान छू रहे हैं और गैस के दाम भी इतने महंगे हो गए हैं की साधारण लोगों के लिए गैस खरीदना भी काफी मुश्किल हो रहा है

और इन्ही सब चीजों के बीच पाकिस्तान पर एक और बड़ा पहाड़ गिर चुका है। दर असल पाकिस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबले 6 अंक गिर कर 261 पर आ चुका है और ये उनका आज तक का रिकार्ड है। पाकिस्तान का रुपया आज तक इतना नीचे नहीं रहा जितना अब हो गया है।

और ये पाकिस्तान के लोगों के लिए और पाकिस्तान पर हुकूमत करने वाले सभी लोगों के लिए एक बड़ी चिंता की बात है। रुपया गिरने से उनको कई प्रकार की दिक्कतें होने वाली है। सबसे पहले तो इससे उनके देश की अर्थ व्यवस्था पर असर होगा जो पहले ही नीचे जाती दिखाई दे रही थी वो अब और गिरने वाली है।

और तो और पाकिस्तान पर जो वर्तमान में लोन चल रहा था वो चुकाना अब उनके लिए और भी अधिक मुश्किल हो जाएगा और उनके लिए फिलहाल किसी देश से और लोन मिलना भी मुमकिन नहीं हो पाएगा। और वर्तमान में जो उनके देश की आर्थिक स्थिति है, उसका भी सुधारना मुश्किल ही नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button