जैकेट के कंधे पर बटन क्यों होता है? वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Mahat Kuri

आप में से कई लोगों ने जैकेट के कंधों पर लगी बटन वाली पट्टी को देखा होगा। पर क्या आपको कभी ये ख्याल आपके दिमाग में आया है की आखिर इन पट्टियों को जैकेट के कंधों पर क्यों लगाया जाता है?? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपके इसी सवाल का जवाब देंगे और बताएंगे की आखिर इन पट्टियों को जैकेट के कंधों पर क्यों लगाया जाता है? तो आइए चलिए जानते हैं।

आपने कई बार ऐसे जैकेट देखे होंगे जिनके कंधों पर पट्टियां बनी होती हैं और एक बटन लगा होता है। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि इन पट्टियों को जैकेट के कंधों पर क्यों लगाया जाता है? अगर आप सोच रहे हैं ये कोई फैशन ट्रेंड है तो आप गलत हैं। दर असल, जब हम कंधे पर बैग टांगते हैं तो अक्सर बैग खिसककर नीचे आ जाता है। बैग नीचे न खिसके इसके लिए ही जैकेट पर बटन के साथ पट्टियां दी होती हैं।

इस बटन को खोलकर आप बैग को कंधे पर टांगे और बाद में ऊपर से बटन बंद कर दें। ऐसा करने से आपका बैग नीचे की ओर नहीं खिसकेगा। मशहूर फैशन ब्रांड लेदर कल्ट की मानें तो 1800 दशक के मध्य से जैकेट्स पर ये पट्टियां बनती आ रही हैं।। पुराने जमाने में सैन्य वर्दी पर इन पट्टियों को इस्तेमाल किया जाता था इस कारण से कि सैनिकों के बैग या कंधे पर टांगे जाने वाले अन्य हथियार नीचे न खिसकें।

और अब तक ये चीज उस समय से ही चलती आ रही है। और इसी कारण से अब तक इनका इस्तेमाल जैकेट में किया जाता रहा है। और इनको जैकेट में लगाया जाता रहा है। बस फर्क ये है कि पहले इनको सिर्फ और सिर्फ एक आर्मी ऑफिसर और उनके कपड़े में इस्तेमाल किया जाता था। पर अब इनको एक साधारण नागरिक के कपड़ों में भी इस्तेमाल किया जाता है।