बड़ौदा समेत इन तीन बैंकों को सजा, RBI ने की कड़ी कार्रवाई! आपका खाता है?
Rbi ने हाल ही में एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक और Krazybee सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है। Rbi ने ये जुर्माना इन बैंकों पर नियमों के उल्लंघन करने की वजह से लगाया है। जुर्माने की राशि की बात की जाए तो वो कुछ इस प्रकार है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं Krazybee सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 42.48 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 39.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी बैंकों पर ये जुर्माना किसी एक सम्मलित कारण से नहीं लगा है। हर एक बैंक पर अलग अलग कारण की से वजह से जुर्माना लगाया गया है। और इसी वजह से जुर्माना की राशि भी अलग अलग है।
तो आइए जानते हैं क्या है वो करण। जिनकी वजह से ये जुर्माना लगाया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की बात की जाए तो, उनको छोटे खातों में लेनदेन की सीमा का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। और इसलिए उनके जुर्माना की राशि 30 लाख रुपए बताई गई है। वहीं Krazybee सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट ने ग्राहकों से कर्ज वसूली करते समय उन्हें परेशान किया।
और इसी कारण से इन पर जुर्माना लगाया गया है। और इसलिए उनके जुर्माना की राशि 42 लाख बताई गई है। और वहीं नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक इस कारण से लगा है कि, वो “उधार खातों” को नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) के रूप में अलग नहीं कर सका। और इसलिए उन पर लगभग 40 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। Rbi के द्वारा लगाए गए इन जुर्मानों से ग्राहकों पर भी असर पड़ सकता है। और उनको भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।