IndiaLatest NewsWeather

आज भारत के इन राज्यों में होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update India : इन दिनों मौसम ने भारत में अपना रुख थोड़ा बदल लिया है। और इससे ही जरूरी मौसम विभाग ने कुछ जानकार साझा की है। और नागरिकों को आने वाले मौसम, और होने वाले बदलाव के बारे में आगाह किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में भारत के किन राज्यों में बारिश होगी। और कहां पर बर्फ पड़ने की भी आशा है।

आने वाले समय में भारत में कुछ राज्यों में ठंड बढ़ने वाली है। और उसी से संबंधित मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मैसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में भारत के ऊपरी भाग के राज्यों में बादल छाए रहने की आशंका है। और इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है। आगे उन्होंने बताया कि आने वाली एक फरवरी तक मौसम में इसी तरह फेर बदल होते ही रहेंगे। और कई इलाकों में माध्यम बारिश देखी जा सकती है।

बीते दिनों से देश भर में कई राज्यों में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। और कई जगह बारिश भी हुई, जिसका नतीजा ये रहा कि कई राज्यों के पारे में गिरावट देखने को मिली। और दिल्ली समेत उस के आसपास कई जगहों में बारिश हुई। जिसमें नोएडा, गुड़गांव, उत्तर प्रदेश भी शामिल थे।  जहां हमें अच्छी खासी बारिश देखने को मिली। इसके बारे में मौसम विभाग ने पहले ही पुर्वानुमान लगा लिया था।

और नागरिकों को आगाह भी किया था। मौसम विभाग के अनुसार इन हिस्सों अभी मौसम बदलता रहेगा। और दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में बारिश फिर से देखने को मिलेगी। और हिमाचल और उसके आस पास के सभी इलाकों में भी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम का ये रुख 1 फरवरी के बाद नॉर्मल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button