IndiaLatest News

गहरी नींद में थे सब, अचानक ढह गया घर! “फरिश्ता” बनकर एक चूहे ने सबकी जान बचाई

आज हम आपको बता रहे हैं उस अनोखे हादसे के बारे में जहां एक चूहे ने एक पूरे परिवार की जान बचा ली। जी हां आपने बिलकुल सही सुना, एक चूहे ने एक परिवार की जान बचा ली। और उस परिवार का कहना है कि वह चूहा उनके लिए एक देवदूत साबित हुआ। और आज अगर वो लोग जिंदा हैं तो बस उस चूहे की वजह से। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

ये मामला सामने आया है राजस्थान के धौलपुर जिले के सिकरौदा गांव से जहां एक पूरे परिवार की जान जाते जाते बची। जहां उनका घर रातों रात धस गया, और वो घर धसने से महज कुछ मिनट पहले ही घर से बाहर आने में कामयाब हो पाए। इस घटना की आसपास में चर्चा होने के बाद ये परिवार मीडिया के सामने आया। और उन्होंने इस पूरे घटना की जानकारी मीडिया के सामने दी।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वो लोग रात को सो रहे थे। और तभी एक चूहे ने उछल कूद शुरू कर दी। और उन लोगों की नींद टूट गई। जैसे ही उन लोगों की नींद खुली उन लोगों को कुछ हलचल सुनाई दी। और इन लोगों ने देखा कि घर एक हिस्सा गिर गया है। और तभी वो लोग सभी घर से बाहर आ गए। और जैसे ही वो लोग घर से बाहर आए तभी एक हादसा हुआ।

और तभी उनके घर के दूसरे हिस्से भी गिरने लगे। और देखते ही देखते उनका पूरा घर धराशाई हो गया। इस हादसे के बाद उस परिवार ने कहा कि वो लोग उस चूहे की वजह से ही आज जिंदा है। और आज अगर वो चूहा उनको नहीं जागता तो शायद वो लोग भी वहीं सोए रह जाते। और इस गिरते हुए घर के नीचे आकर, दब कर ही मर जाते।

Related Articles

Back to top button