रतन टाटा ने मनाया इस नवयुवक के साथ अपना जन्मदिन, लोग अब पूछ रहे हैं कौन है ये लड़का

Mahat Kuri

दोस्तों रतन टाटा इस देश की कितनी बड़ी शक्सियत है ये बताने की तो हमें कोई जरूरत ही नहीं है। रतन टाटा को इस देश का हर एक बच्चा और बूढ़ा जनता है। कोई भी उनके बेहतरीन व्यक्तित्व से अनजान नहीं है और आज हम बात कर रहे हैं उनसे ही जुड़ी एक बड़ी खबर je बारे में जिसकी जानकारी आज हम आप सब के साथ साझा करने जा रहे हैं। दर असल रतन टाटा जी का हाल ही में जन्मदिन था और इस जन्मदिन के साथ इन्होंने अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण 85 साल पूर्ण कर लिए हैं और अब वो अपने 86वे साल में आगमन कर चुके हैं।

अपने इन 85 सालों के जीवन में उनका योगदान हमारे देेेश के लिए काफी अधिक रहा है। और वो योगदान हर तरह से आता है। चाहे उनकी कंपनी टाटा से हो जो हमारे देेेश को दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करने में मदद कर रही है। या चाहे फिर उनका योगदान जो वो खुद से अपने पैसों से जो देश का उद्धार करते हैं और अपनी अधिकतर कमाई वो परोपकार के कार्य में ही उपयोग कर डालते हैं। और उनके इन्हीं सब कार्यों से हमारे देेेश के नवयुवक भी काफी प्रभावित होते हैं और उनके जैसे ही बनने की इक्षा रखते हैं।

 

और आज ऐसे ही एक युवक की बात की जा रही है जिनका नाम है अर्जुन देशपांडे जो हाल ही में रतन टाटा जी के साथ उनके जन्मदिन पर उनके साथ दिखे थे और इसी के बाद से वो काफी चर्चा में आ गए और हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा था कि आखिर वो हैं कौन और रतन टाटा की जिंदगी से आखिर कैसे जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन रतन टाटा जी से एक स्टार्टअप की वजह से जुड़े थे और तब से ही इन दोनो की एक दूसरे के साथ अच्छी जान पहचान है।