20 रुपये में पाएं 20 लाख का लाभ! जनता के लिए केंद्र सरकार की बड़ी योजना

Mahat Kuri

आज हम आपको बता रहे हैं भारत सरकार कि एक बेहतरीन स्कीम के बारे में। इस स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। ये स्कीम आपको इंश्योरेंस प्रदान करने के काम आएगी। इस योजना के तहत आपको एक साल के लिए किसी भी दुर्घटना पर बीमा मिल जाएगा। ये स्कीम आपके विकलांग होने या मृत्यु पर, आपको या आपके परिवार को बीमा की राशि प्रदान करती है। और आप इसे हर साल रिन्यू भी कर सकते हैं।

इस बीमा योजना के लिए आपके पास सबसे जरूरी, पहले एक बैंक खाता होना चाहिए। और आपकी उम्र 18 साल से ले कर के 70 साल के बीच होनी चाहिए। इसमें आपको बीमा के रूप में मिलने वाली राशि 2 लाख रूपये की होती है। और विकलांग होने की स्थिति में ये राशि 1 लाख की ही होती है। और इस योजना का भाग बनने के लिए आपका आधार कार्ड, आपके बैंक एकाउंट के साथ लिंक होना अति आवश्यक है।

इस बीमा योजना में कंपनी आपसे एक प्रीमियम की राशि भी लेती है। जो ऑटो डेबिट की सुविधा से आपके बैंक खाते से काट ली जाती है। इस सुविधा को आप किसी भी बैंक कंपनी की मदद से ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक से जानकारी लेनी होगी। और इस पॉलिसी के बारे में अधिक जानकारी भी आपको आपके बैंक पर मिल जाएगी।

और वहां आप बाकी कई और सारी चीजें भी सुनिश्चित कर सकते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से भी ये पॉलिसी ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की साइट पर जाना होगा। या फिर आप उनका एप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां पर आपको आपको पॉलिसी से जुड़ी सारी जानकारी दे दी जाएगी। इसके लिए आपका आपके बैंक में एक ऑनलाइन खाता होना जरूरी है। इसके लिए आपको उस ऐप या साइट पर रजिस्टर करना होगा।